भारत की जीत के बाद पंत ने शेयर की गाले की तस्वीरें, ग्राउंड्समैन के लिए लिखी खास बात

Updated:
विज्ञापन

ऋषभ पंत (एक्स)

बारिश के बावजूद भारत की जीत के बाद ऋषभ पंत ने ग्राउंड्समैन की मेहनत को सराहा. जानें क्या है खास वजह.

विज्ञापन

Rishabh Pant: भारत ने गाले में श्रीलंका को पहले टेस्ट में 165 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास जश्न मनाने की पूरी वजह थी, लेकिन उन्होंने अपनी खुशी उन लोगों के नाम की, जिनकी मेहनत से बारिश के बीच यह मुकाबला पूरा हो सका.

विज्ञापन

चार दिन बारिश ने डाला खेल में खलल

गाले टेस्ट में मौसम ने खिलाड़ियों और ग्राउंड स्टाफ दोनों की खूब परीक्षा ली. पांच में से चार दिन बारिश के कारण खेल बार-बार रोका गया. कई मौकों पर ऐसा लगा कि बारिश के चलते मुकाबला आगे बढ़ाना मुश्किल होगा. मैच खत्म होने के बाद भी गाले में बारिश लौट आई थी.

इसे भी पढ़े- ISL 2026-27: 13 टीमों के साथ होगा नया सीजन, जानें कब शुरू होगी लीग

मैदान तैयार रखने में जुटे रहे ग्राउंड्समैन

बारिश के बीच जब भी मौसम थोड़ा साफ हुआ, ग्राउंड्समैन मैदान को दोबारा खेलने लायक बनाने में जुट गए. उन्होंने लगातार कवर लगाए और पानी हटाने का काम किया, ताकि खिलाड़ी जल्द से जल्द मैदान पर लौट सकें. कई तस्वीरों में ग्राउंड स्टाफ को बारिश के बीच भी काम करते देखा गया.

पंत ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

ऋषभ पंत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाले के मैदान की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इनमें मैदान पर फैले कवर और बारिश के बीच काम करते ग्राउंड स्टाफ की तस्वीरें भी शामिल थीं. पंत ने इन तस्वीरों के साथ ग्राउंड्समैन और सपोर्ट स्टाफ के लिए खास संदेश लिखा.

पंत ने पोस्ट में क्या लिखा

पंत ने कहा कि

बारिश के बावजूद ग्राउंड्समैन और सपोर्ट स्टाफ ने जिस तरह मेहनत और सहयोग किया, वह काबिल-ए-तारीफ है. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए उनकी मेहनत को दिल से सराहा.

इसे भी पढ़े- लॉर्ड्स में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों का ‘गांगुली स्टाइल’ सेलिब्रेशन, VIDEO हुआ वायरल


विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola