जडेजा ने बटलर को आउट करने के बाद किया 'पॉकेट सेलिब्रेशन', वीडियो हुआ वायरल

Published by :Ujjawal Sinha
Published at :10 May 2026 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
जडेजा ने बटलर को आउट करने के बाद किया 'पॉकेट सेलिब्रेशन', वीडियो हुआ वायरल

रवींद्र जडेजा का नया सेलिब्रशन (फोटो-सोशल मीडिया)

Ravindra Jadeja ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेट लेने के बाद अपने नए ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’ से फैंस का ध्यान खींच लिया। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Ravindra Jadeja: आईपीएल 2026 का 52वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने 77 रन से जीत हासिल की. इस मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा का एक सेलिब्रेशन तेजी से वायरल हो रहा है.

मुकाबले के दौरान जडेजा ने जोस बटलर को आउट करने के बाद अपनी जेब में हाथ डालकर खास अंदाज में जश्न मनाया. उनका यह ‘पॉकेट सेलिब्रेशन’ तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने यह भी इशारा किया कि यह विकेट उनके जेब में ही है.

जडेजा पहले भी कर चुके हैं इस तरह से सेलिब्रेट

बटलर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में बाउंड्री पर कैच थमा बैठे और विकेट मिलते ही जडेजा ने अपने नए अंदाज से मैदान का माहौल बना दिया. यह पहली बार नहीं है जब जडेजा ने ऐसा जश्न मनाया हो. इसस पहले निकोलस पूरन का विकेट लेने के बाद भी उन्होंने यही सेलिब्रेशन किया था. जडेजा का यह नया अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुकाबले का हाल

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की शुरुआत कमाल की रही. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. दोनों ने 111 रनों की साझेदारी की. साई सुदर्शन ने 55 रनों की पारी खेली. उसके बाद गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 84 रनों की पारी खेली. उसके अलावा जोस बटलर ने 13, सुंदर ने 37 और राहुल तेवतिया ने 14 रन बनाए. राजस्थान के लिए बृजेश ने 2, जडेजा ने 1 और पुंजा ने 1 विकेट चटकाए.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 152 रनों पर ऑलआउट हो गई. वैभव सूर्यवंशी ने 36 रनों की पारी खेली. उसके अलावा धुव्र जुरेल ने 24, रवींद्र जडेजा ने 38 और शुभम दुबे ने 15 रनों की पारी खेली. वहीं शनाका ने 16 रन बनाए. गुजरात के लिए राशिद खान ने 4, जेसन होल्डर ने 3 और रबाडा ने 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: RR vs GT: गुजरात ने लगाया जीत का ‘चौका’, राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

Ujjawal Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola