जोश इंग्लिस ने CSK के खिलाफ रचा इतिहास: रैना और हेड जैसे दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल

Published by : Ritu Raj Updated At : 10 May 2026 6:49 PM

विज्ञापन

जोश इंग्लिश सीएसके के खिलाफ 6 लगाते हुए

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इतिहास रच दिया है. इस उपलब्धि के साथ वह दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना और ट्रेविस हेड की सूची में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

Josh Inglis: सीएसके ने चेपॉक में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन उनके इस फैसले को लखनऊ के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. सीजन का दूसरा मैच खेलने उतरे लखनऊ के सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिश ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने पावरप्ले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए वह कर दिखाया, जो लखनऊ के पिछले 4 साल के इतिहास में कोई नहीं कर पाया है.

जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत काफी अच्छी रही. जोश इंग्लिश और मिचेल मार्श की जोड़ी ने मैदान पर उतरते ही गेंदबाजों की जमकर कुटाई शुरू कर दी. इंग्लिश ने पावरप्ले में ही 25 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बना डाले. इसके साथ ही वह एलएसजी के लिए पहले 6 ओवर में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

मिचेल मार्श का तोड़ा रिकॉर्ड

बता दें कि जोश इंग्लिश ने अपने ही ओपनिंग पार्टनर मिचेल मार्श का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मिचेल मार्श ने इसी साल 4 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ पावरप्ले में 60 रन बनाए थे. वहीं, आज जोश इंग्लिश ने चेन्नई के खिलाफ यह कारनामा किया है.

रैना और हेड की लिस्ट में हुए शामिल

अगर आईपीएल इतिहास की बात करें तो जोश इंग्लिस यह कारनामा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उनसे आगे सिर्फ सुरेश रैना, ट्रेविस हेड और जेक-फ्रैजर मैकगर्क हैं. रैना ने 2014 में पंजाब के खिलाफ 87 रन बनाए थे, जो अब तक का रिकॉर्ड है. उसके बाद हेड ने 84 रन और जेक फ्रैजर ने 78 रन बनाए हैं. हालांकि, इंग्लिस ने महान खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट (74) को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन
Ritu Raj

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola