भीषण गर्मी के बीच आस्ट्रेलियाई ओपन शुरू, एंडी मर्रे दूसरे दौर में

मेलबर्न : दुनिया के नंबर एक खिलाडी एंडी मर्रे ने आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि कई अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पडा. करीब 32 डिग्री तापमान के बीच मर्रे ने दो घंटे 47 मिनट तक चले मैच में उक्रेन के एलिया मारशेंको को […]
मेलबर्न : दुनिया के नंबर एक खिलाडी एंडी मर्रे ने आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि कई अन्य शीर्ष खिलाड़ियों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पडा. करीब 32 डिग्री तापमान के बीच मर्रे ने दो घंटे 47 मिनट तक चले मैच में उक्रेन के एलिया मारशेंको को 7 – 5, 7 – 6, 6 – 2 से हराया.
जापान के निशिकोरि ने पांच सेटों के मुकाबले में रुस के आंद्रेइ कुजनेत्सोव को 5 – 7, 6 – 1, 6 – 4, 6 – 7, 6 – 2 से हराया. वहीं 2014 के अमेरिकी ओपन चैम्पियन सिलिच ने येर्जी यानोविज को 4 – 6, 4 – 6, 6 – 2, 6 – 2, 6 – 3 से मात दी. चीन के झांग शुआइ ने बेलारुस के ऐलियाकसेंड्रा सासनोविच को 6 – 0, 6 – 3 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




