नरसिंह यादव के भाग्य का फैसला आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jul 2016 3:30 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के डीजी नवीन अग्रवाल ने बताया है कि पहलवान नरसिंह यादव के मामले में आज फैसला सुना दिया जायेगा. रियो ओलंपिक जाने के लिए भारत की ओर से 74 किलोग्राम वर्ग में में चयनित पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल घोषित कर दिये गये थे. हालांकि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के डीजी नवीन अग्रवाल ने बताया है कि पहलवान नरसिंह यादव के मामले में आज फैसला सुना दिया जायेगा. रियो ओलंपिक जाने के लिए भारत की ओर से 74 किलोग्राम वर्ग में में चयनित पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग टेस्ट में फेल घोषित कर दिये गये थे.
Decision on #NarsinghYadav is likely to be out today by 6 pm: NADA DG Navin Agarwal
— ANI (@ANI) July 30, 2016
हालांकि उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि उनके खिलाफ साजिश की गयी है और शिविर के दौरान उनके खाने में कुछ मिलाया गया था. इस संबंध में नरसिंह यादव ने पानीपत में एफआईआर भी दर्ज कराया था. भारतीय कुश्ती संघ के चीफ ब्रिज भूषण शरण सिंह ने भी उनका साथ दिया और यह कहा था कि नरसिंह यादव के खिलाफ साजिश की गयी है. यहां तक की नरसिंह यादव के रूममेट संदीप तुलसी भी डोपिंग टेस्ट में पोजिटीव पाये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










