ePaper

बोपन्ना और मर्जिया विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में

Updated at : 02 Jul 2016 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
बोपन्ना और मर्जिया विंबलडन के प्री क्वार्टर फाइनल में

लंदन : रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने वर्षा से प्रभावित विंबलडन चैम्पियनशिप में आज यहां आंद्रेज मार्टिन और हेंस पोडलीपनिक कास्टिलो की जोडी के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. भारत और रोमानिया की छठी वरीय जोड़ी ने दूसरे दौर […]

विज्ञापन

लंदन : रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने वर्षा से प्रभावित विंबलडन चैम्पियनशिप में आज यहां आंद्रेज मार्टिन और हेंस पोडलीपनिक कास्टिलो की जोडी के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ पुरुष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई.

भारत और रोमानिया की छठी वरीय जोड़ी ने दूसरे दौर के एक घंटे और 17 मिनट चले मुकाबले में स्लोवाकिया और चिली की जोड़ी की चुनौती को 7-5, 6-2 से तोड़ा. बोपन्ना और मर्जिया को मैच के दौरान नौ ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा जिसमें से उन्होंने आठ बचाए जबकि चार बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी.
बोपन्ना को अगले दौर में लिएंडर पेस का सामना करना पड़ सकता है अगर यह 43 वर्षीय भारतीय और पोलैंड का उनका जोड़ीदार मार्टिन मात्कोवस्की दूसरे दौर में हेनरी कोंटिनेन और जान पीयर्स को हराने में सफल रहते हैं. कोरिया के खिलाफ डेविस कप मुकाबले और फिर रियो ओलंपिक खेलों में पेस और बोपन्ना जोड़ीदार के रुप में खेलेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola