बोपन्ना और मर्जिया विंबलडन के दूसरे दौर में
Updated at : 01 Jul 2016 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने आज यहां कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी. बोपन्ना और मर्जिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मारिन ड्रैंगजा और निकोल मेकटिच की क्रोएशियाई जोड़ी को एक घंटे […]
विज्ञापन
लंदन : भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने आज यहां कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल के दूसरे दौर में जगह बनायी. बोपन्ना और मर्जिया की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मारिन ड्रैंगजा और निकोल मेकटिच की क्रोएशियाई जोड़ी को एक घंटे 20 मिनट तक चले मैच में 7-5, 7-6 से हराया.
पहले सेट में दोनों जोडियों ने शुरू में एक दूसरे को बराबर की टक्कर दी. एक समय स्कोर 5-5 से बराबरी पर था. बोपन्ना और मर्जिया ने इसके बाद 11वें गेम में ब्रेक प्वाइंट लिया और अपनी सर्विस बचाकर पहला सेट अपने नाम किया. दूसरे सेट में दोनों टीमों ने अपनी सर्विस बचाये रखी. यह सेट आखिर में टाईब्रेकर तक गया जिसमें बोपन्ना और मर्जिया ने 8-6 से जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




