रुस और इंग्लैंड दौरे के लिये जूनियर हॉकी टीम घोषित

नयी दिल्ली : इस साल के आखिर में लखनऊ में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में अगले महीने रुस में यूरेशिया कप और इंग्लैंड के छह मैचों के दौरे के लिये आज दिपसान टिर्की की अगुवाई में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर टीम का चयन किया गया. यूरेशिया कप जूनियर पुरुष टीम, […]
नयी दिल्ली : इस साल के आखिर में लखनऊ में होने वाले जूनियर विश्व कप की तैयारियों के सिलसिले में अगले महीने रुस में यूरेशिया कप और इंग्लैंड के छह मैचों के दौरे के लिये आज दिपसान टिर्की की अगुवाई में 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर टीम का चयन किया गया.
यूरेशिया कप जूनियर पुरुष टीम, दिनामाओ स्ट्रोइटेल, रुसी टीम एक और रुसी टीम दो के बीच खेला जाएगा. दिनामाओ स्ट्रोइटेल ने 2015 – 16 में 34 साल के अंतराल के बाद यूरोपियन हॉकी लीग में भाग लिया था. यही टीम 22 जुलाई से एक अगस्त के बीच छह मैच खेलने के लिये इंग्लैंड और स्काटलैंड जाएगी.
टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : सूरज करकेरा, किशन बी पाठक.
रक्षापंक्ति : दिपसान टिर्की (कप्तान), वरुण कुमार (उप कप्तान), हार्दिक सिंह, विक्रमजीत सिंह, गुरिंदर सिंह, नीलम संजीप. मध्यपंक्ति : नीलकांत शर्मा, सुमित, संता सिंह, मनप्रीत, शमशेर सिंह.
अग्रिम पंक्ति : गुरजंत सिंह, अजय यादव, परविंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, अजित कुमार पांडे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




