यूरो कप : इंग्लैंड ने रूस से ड्रॉ खेला
Updated at : 12 Jun 2016 6:14 PM (IST)
विज्ञापन

मार्शेले : कप्तान वेसिलि बेरेजुत्स्की के आखिरी क्षणों में किये गए गोल की बदौलत रूस ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के हिंसा प्रभावित मैच में आज इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका. इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रहा था जिसके लिये मिडफील्डर एरिक डियेर ने गोल दागा था. ग्रुप बी के इस मैच में आखिरी […]
विज्ञापन
मार्शेले : कप्तान वेसिलि बेरेजुत्स्की के आखिरी क्षणों में किये गए गोल की बदौलत रूस ने यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के हिंसा प्रभावित मैच में आज इंग्लैंड को 1-1 से ड्रॉ पर रोका. इंग्लैंड जीत की ओर बढ़ रहा था जिसके लिये मिडफील्डर एरिक डियेर ने गोल दागा था. ग्रुप बी के इस मैच में आखिरी सीटी बजने से तीन मिनट पहले वेसिलि ने हेडर पर गोल करके रुस को बराबरी दिला दी.
मैच के बाद दोनों टीमों के समर्थकों के बीच हुई हिंसा में 31 घायल हो गए. डियेर ने कहा ,‘‘ यह काफी निराशाजनक है. हमने जीत के करीब पहुंचकर उन्हें ड्रॉ करने का मौका दिया. हमें अपनी गलतियों से सबक लेना होगा.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




