फ्रेंच ओपन : मिक्सड डबल्स में हारीं सानिया, जीते पेस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2016 4:30 PM
पेरिस : फ्रेंच ओपन के मिक्सड डबल्स फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को 4-6,6-4 और 10-8 से हराया. इस टूर्नामेंट में हिंगिस और पेस की जोड़ी गैर वरीयता प्राप्त थी. इस जोड़ी ने अभी तक तीन […]
पेरिस : फ्रेंच ओपन के मिक्सड डबल्स फाइनल में भारत के लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त भारत की सानिया मिर्जा और इवान डोडिग की जोड़ी को 4-6,6-4 और 10-8 से हराया. इस टूर्नामेंट में हिंगिस और पेस की जोड़ी गैर वरीयता प्राप्त थी.
इस जोड़ी ने अभी तक तीन ग्रैंडस्लैम जीते हैं. हालांकि पेस ने पहली बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. पेस का यह 18वां ग्रैंडस्लैम खिताब है. उन्होंने 10 मिश्रित और 8 युगल खिताब जीते हैं. पेस और हिंगिस की जोड़ी ने पिछले वर्ष आस्ट्रेलिय ओपन, विंबलडन और अमेरिकन ओपन का खिताब जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










