रैंकिंग में 13वें स्थान पर खिसके बोपन्ना, रियो ओलंपिक में जाने का सपना चकनाचूर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2016 5:15 PM
नयी दिल्ली : रोहन बोपन्ना का शीर्ष दस में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिये सीधा प्रवेश हासिल करने की उम्मीदों को आज तब झटका लगा जब वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में पुरुष युगल में दो पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गये. बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया कल मैड्रिड […]
नयी दिल्ली : रोहन बोपन्ना का शीर्ष दस में जगह बनाकर रियो ओलंपिक के लिये सीधा प्रवेश हासिल करने की उम्मीदों को आज तब झटका लगा जब वह एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में पुरुष युगल में दो पायदान नीचे 13वें स्थान पर खिसक गये.
बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया कल मैड्रिड ओपन के फाइनल में जीन जुलियन रोजर और होरिया टेकाउ से हार गये थे. इससे बोपन्ना को 90 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ. उनके पास हालांकि अब भी शीर्ष दस में जगह बनाने के मौके हैं. दूसरी तरफ लिएंडर पेस की रैंकिंग में सुधार हुआ है. वह पुरुष युगल में तीन पायदान उपर 54वें नंबर पर पहुंच गये हैं.
इन दोनों के अलावा भारतीय खिलाडियों में पुरव राजा (106), साकेत मयनेनी (116), जीवन नेदुचेझियन (129), दिविज शरण (139) और महेश भूपति (169) का नंबर आता है. पुरुष एकल में भी भारतीय खिलाडियों को रैकिंग में नुकसान हुआ है. युकी भांबरी सात पायदान नीचे 129वें स्थान पर लुढक गये हैं. मयनेनी तीन पायदान नीचे 141वें, रामकुमार रामनाथन 240वें और सोमदेव देववर्मन 316वें स्थान पर खिसक गये हैं.
विश्व स्तर पर एकल में रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर पहुंच गये हैं. नोवाक जोकोविच शीर्ष पर बने हुए हैं. एंडी मर्रे तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं. उधर डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस मैड्रिड ओपन में हारने के बावजूद शीर्ष पर बनी हुई हैं. इन दोनों के समान 12045 रेटिंग अंक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










