मैड्रिड मास्टर्स टेनिस : जोकोविच, नडाल, मर्रे क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 May 2016 1:56 PM
मैड्रिड : दुनिया के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच ने सत्र में 30वीं जीत दर्ज करते हुए स्पेन के बतिस्ता एगट को 6 – 2, 6 – 1 से हराकर मैड्रिड मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. रफेल नडाल और गत चैंपियन एंडी मर्रे की सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है जिन्होंने […]
मैड्रिड : दुनिया के नंबर एक खिलाडी नोवाक जोकोविच ने सत्र में 30वीं जीत दर्ज करते हुए स्पेन के बतिस्ता एगट को 6 – 2, 6 – 1 से हराकर मैड्रिड मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया. रफेल नडाल और गत चैंपियन एंडी मर्रे की सेमीफाइनल में टक्कर हो सकती है जिन्होंने क्रमश: सैम क्वेरी और जाइल्स सिमोन को मात दी.
जोकोविच का सामना अब कनाडा के मिलोस राओनिच से होगा जिसने सातवीं वरीयता प्राप्त जो विलफ्राइड सोंगा को 6 – 4, 6 – 4 से हराया. वहीं नडाल ने क्वेरी को 6 – 4, 6 – 2 से मात दी. अब उनका सामना पुर्तगाल के जोओ सूजा से होगा जिसने जैक सोक को 6 – 1, 6 – 7, 6 – 2 से हराया.
मर्रे ने 16वीं वरीयता प्राप्त सिमोन को 6 – 4, 6 – 2 से परास्त किया. अब वह अंतिम आठ में थामस बर्डीच से खेलेंगे जिन्होंने डेविड फेरर को 7 – 6, 7 – 5 से मात दी.
दुनिया के छठे नंबर के खिलाडी केइ निशिकोरि ने रिचर्ड गास्केत को 6 – 4, 7 – 5 से हराया. अब वह आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस से खेलेंगे. महिला वर्ग में सिमोना हालेप ने रोमानिया की ही इरिना कामेलिया बेगू को 6 – 3, 0 – 6, 6 – 1 से हराया. अब वह पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन सामंथा स्टोसुर से खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










