ePaper

मैं नोवाक को जरूर हराऊंगा : रोजर फेडरर

Updated at : 29 Jan 2016 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
मैं नोवाक को जरूर हराऊंगा : रोजर फेडरर

मेलबर्न : रोजर फेडरर ने अपने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया जिनका मानना है कि वह काफी उम्रदराज हो गये हैं और साथ ही कहा कि भले आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में उन्हें चार सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह आगे ग्रैंडस्लैम में नोवाक जोकोविच को जरूर हरायेंगे. स्विट्जरलैंड के इस 34 […]

विज्ञापन

मेलबर्न : रोजर फेडरर ने अपने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया जिनका मानना है कि वह काफी उम्रदराज हो गये हैं और साथ ही कहा कि भले आस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में उन्हें चार सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह आगे ग्रैंडस्लैम में नोवाक जोकोविच को जरूर हरायेंगे.

स्विट्जरलैंड के इस 34 वर्षीय महान टेनिस खिलाड़ी को जोकोविच ने आज यहां 6-1, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया. फेडरर ने बाद में कहा, ‘‘बेस्ट आफ थ्री हो या बेस्ट आफ फाइव, मैं चार या पांच घंटे तक दौड़ सकता हूं. यह समस्या नहीं है. मैं आफ सीजन में अभ्यास के दौरान इसे साबित करता हूं.

इसलिए लंबी रैलियां चलने से मैं चिंतित नहीं होता हूं. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि आप लोग ( मीडिया ) इसे अलग तरह का मामला मानते हैं. आप मानते हैं कि कि मैं उम्रदराज हो गया हूं लेकिन यह मेरे लिए समस्या नहीं है. जब मैं बेहतरीन फार्म में चल रहे खिलाड़ी से भिडता हूं तो यह मेरे लिए मसला नहीं रहता है. ”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola