पुतिन ने कहा, ब्लाटर नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 8:32 PM
मास्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने आज कहा कि फीफा के निलंबित अध्यक्ष सेप ब्लाटर को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए. विश्व फुटबॉल संस्था में कथित भ्रष्टाचार के लिये ब्लाटर अभी जांच के दायरे में हैं. पुतिन ने फीफा प्रमुख के बारे में कहा, ‘‘उन्हें नोबेल शांतिम पुरस्कार दिया जाना चाहिए. वैश्विक […]
मास्को : रुस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन ने आज कहा कि फीफा के निलंबित अध्यक्ष सेप ब्लाटर को नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाना चाहिए. विश्व फुटबॉल संस्था में कथित भ्रष्टाचार के लिये ब्लाटर अभी जांच के दायरे में हैं. पुतिन ने फीफा प्रमुख के बारे में कहा, ‘‘उन्हें नोबेल शांतिम पुरस्कार दिया जाना चाहिए.
वैश्विक मानवीय क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है. ‘ उन्होंने इसके साथ ही कहा कि ब्लाटर के खिलाफ चल रही वर्तमान जांच के पीछे पश्चिमी देशों की साजिश है. ब्लाटर पर स्विटजरलैंड में फीफा उपाध्यक्ष माइकल प्लाटिनी को 20 लाख स्विस फ्रैंक के भुगतान के लिये आपराधिक जांच चल रही है.
ब्लाटर और प्लाटिनी दोनों पर फुटबाल संबंधी गतिविधियों के लिये 90 दिन का प्रतिबंध लगा है. फीफा के नये अध्यक्ष का चुनाव अगले साल 26 फरवरी को होगा. रुस ने शुरु से ही ब्लाटर का खुलकर समर्थन किया है. पुतिन ने इस साल के शुरु में ब्लाटर की जमकर तारीफ की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










