मैनचेस्टर युनाइटेड चैंपियंस लीग से बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2015 1:15 PM
पेरिस : वोल्व्सबर्ग से 3 . 2 से मिली हार के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड चैम्पियंस लीग फुटबाल से बाहर हो गया जबकि जर्मनी की इस टीम ने पीएसवी ईंडोवन के साथ अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. लुईस वान गाल की युनाइटेड ने शुरुआत अच्छी की और दसवें मिनट में एंथोनी मार्शल के गोल के […]
पेरिस : वोल्व्सबर्ग से 3 . 2 से मिली हार के बाद मैनचेस्टर युनाइटेड चैम्पियंस लीग फुटबाल से बाहर हो गया जबकि जर्मनी की इस टीम ने पीएसवी ईंडोवन के साथ अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया. लुईस वान गाल की युनाइटेड ने शुरुआत अच्छी की और दसवें मिनट में एंथोनी मार्शल के गोल के दम पर बढत बना ली लेकिन खराब डिफेंस का उसे खामियाजा भुगतना पडा.
नाल्डो ने तुरंत बराबरी का गोल दागा. जूलियन ड्रेक्सलेर ने एक और गोल करके हाफ टाइम से पहले वोव्ल्सबर्ग को 2 . 1 की बढत दिला दी. युनाइटेड ने वापसी की जब जोशुआ गुइलावोगुइ ने आत्मघाती गोल दाग दिया. नाल्डो ने हालांकि एक और गोल करके टीम को जीत दिलाई. नीदरलैंड में पीएसवी ईंडोवन ने सीएसकेए मास्को 2 . 1 से हराया. ग्रुप डी में मैनचेस्टर सिटी शीर्ष पर जबकि जुवेंटस दूसरे स्थान पर रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










