ePaper

ब्रिटेन ने 79 साल में पहली बार डेविस कप जीता

Updated at : 29 Nov 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन ने 79 साल में पहली बार डेविस कप जीता

घेंट (बेल्जियम) : ब्रिटेन ने 79 साल में पहली बार डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट जीता जब एंडी मरे ने आज यहां पहले उलट एकल में डेविड गोफिन को 6-3, 7-5, 6-3 से हराकर अपनी टीम को बेल्जियम पर 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी. ब्रिटेन ने अपने विजयी अभियान के दौरान अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया […]

विज्ञापन

घेंट (बेल्जियम) : ब्रिटेन ने 79 साल में पहली बार डेविस कप टेनिस टूर्नामेंट जीता जब एंडी मरे ने आज यहां पहले उलट एकल में डेविड गोफिन को 6-3, 7-5, 6-3 से हराकर अपनी टीम को बेल्जियम पर 3-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी.

ब्रिटेन ने अपने विजयी अभियान के दौरान अमेरिका, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया और इस दौरान स्काटलैंड के मरे ने अपने सभी 11 मुकाबले जीते. गोफिन पर जीत के साथ जान मैकेनरो और मैट्स विलेंडर के बाद मरे सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने जिसने 1981 में डेविस कप विश्व ग्रुप शुरु होने के बाद से एक ही कैलेंडर वर्ष में सभी आठ एकल मुकाबले जीते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola