मेरे बेडरूम में झांकने का किसी को अधिकार नहीं : सानिया

नयी दिल्ली : भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक सवाल को लेकर काफी भड़क गयी हैं. मीडिया में जो खबर चल रही है उसके आधार पर सानिया मिर्जा से जब पूछा गया कि आप कब अपना बेबी प्लान कर रही हैं. ऐसे सवाल पर सानिया मिर्जा भड़क गयीं और उन्होंने तपाक से कहा, मेरे […]
नयी दिल्ली : भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा एक सवाल को लेकर काफी भड़क गयी हैं. मीडिया में जो खबर चल रही है उसके आधार पर सानिया मिर्जा से जब पूछा गया कि आप कब अपना बेबी प्लान कर रही हैं. ऐसे सवाल पर सानिया मिर्जा भड़क गयीं और उन्होंने तपाक से कहा, मेरे बेडरूम में क्या हो रहा है ऐसे सवाल पूछने का किसी को भी अधिकार नहीं है.
उन्होंने कहा, एक महिला खिलाडी़ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसा केवल भारत में नहीं है बिल्क पूरे विश्व में है. उन्होंने कहा, अकसर उनके और उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर पति शोएब मलिक के बारे में बातें पुछी जाती है कि दोनों अपनी बेबी कब प्लान कर रहे हैं. ऐसे सवालों से काफी गुस्सा आता है. किसी के निजी जिंदगी में किसी को झांकने का क्या अधिकार है.
गौरतलब हो कि सानिया के लिए 2015 साल काफी अच्छा रहा है. सानिया और हिंगिस ने इस साल अमेरिकी ओपन और विम्बलडन ग्रैंडस्लैम खिताब के अलावा 10 डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किये जिसमें सिंगापुर में सत्र का आखिरी वर्ल्ड टूर फाइनल्स शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




