ePaper

सानिया मिर्जा की अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत से पति शोएब हैं दबाव में

Updated at : 18 Sep 2015 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
सानिया मिर्जा की अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत से पति शोएब हैं दबाव में

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने कहा है कि उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत से उन्हें क्रिकेट के मैदान पर अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिली है लेकिन उन पर दबाव भी बढा है. सानिया ने पिछले सप्ताह स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ […]

विज्ञापन

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने कहा है कि उनकी पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत से उन्हें क्रिकेट के मैदान पर अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिली है लेकिन उन पर दबाव भी बढा है.

सानिया ने पिछले सप्ताह स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन महिला युगल खिताब जीता. विंबलडन के बाद यह दोनों का लगातार दूसरा ग्रैंडस्लैम युगल खिताब है. इस साल अप्रैल में सानिया युगल में नंबर वन रैंकिंग हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी थी.

सानिया से 2010 में शादी करने वाले शोएब ने कहा कि उनकी पत्नी की जीत उनके लिए प्रेरणास्रोत भी है और इससे उन पर दबाव भी बना है. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा ,‘‘ अमेरिकी ओपन में उसकी जीत से मुझे जिंबाब्वे दौरे पर अच्छा खेलने की प्रेरणा मिलेगी लेकिन इससे अच्छे प्रदर्शन का दबाव भी बनेगा.’ शोएब पाकिस्तान की टी20 और वनडे टीम के सदस्य है जो 27 सितंबर से जिंबाब्वे दौरे पर जायेगी. पाकिस्तान दो टी20 मैच और तीन वनडे मैच खेलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola