पेस-हिंगिस की जोड़ी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2015 6:50 PM
लंदन : लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने आज यहां आर्तेम सिताक और एनस्तेसिया रोडियानोवा पर आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. भारत और स्विट्जरलैंड की सातवीं वरीयता प्रापत जोड़ी ने न्यूजीलैंड के सिताक और ऑस्ट्रेलिया की रोडियानोवा को केवल 48 मिनट में 6-2, 6-2 […]
लंदन : लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस ने आज यहां आर्तेम सिताक और एनस्तेसिया रोडियानोवा पर आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. भारत और स्विट्जरलैंड की सातवीं वरीयता प्रापत जोड़ी ने न्यूजीलैंड के सिताक और ऑस्ट्रेलिया की रोडियानोवा को केवल 48 मिनट में 6-2, 6-2 से हराया. पेस और हिंगिस मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली पहली जोड़ी है.
पेस और हिंगिस ने दोनों सेट में दो-दो बार अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस तोड़ी जबकि एक बार ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं किया. उन्होंने 56 अंक जीते जबकि इसके विपरीत सिताक और रोडियानोवा 34 अंक ही जीत पाये. सानिया मिर्जा और ब्राजील के उनके जोड़ीदार ब्रूनो सोरेस भी मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिये आज कोर्ट पर उतरेंगे.
उनका सामना मार्टिन ड्रैंगंजा और अन्ना कोनजु की क्रोएशियाई जोड़ी से होगा. पुरुष युगल में रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये माइक और बाब ब्रायन की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी से भिड़ना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










