पेस और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी विंबलडन के प्री क्‍वार्टर फाइनल में, बोपन्ना हारे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jul 2015 5:52 PM

विज्ञापन

लंदन : लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन रोहन बोपन्ना और स्पेन की उनकी जोड़ीदार मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को हार का सामना करना पडा. पेस और हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार […]

विज्ञापन

लंदन : लिएंडर पेस और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के मिश्रित युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन रोहन बोपन्ना और स्पेन की उनकी जोड़ीदार मारिया जोस मार्टिनेज सांचेज को हार का सामना करना पडा.

पेस और हिंगिस की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने शनिवार को देर रात खेले गये दूसरे दौर के मैच में एडुआर्डो रोजर वेसलिन और एलाइज कार्नेट की फ्रांसीसी जोड़ी को 6-4, 6-2 से हराया. उनका अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के आर्टेम सिताक और ऑस्ट्रेलिया की एनस्तेसिया रोडियानोवा की जोड़ी से होगा. बोपन्ना और मार्टिनेज सांचेज की जोड़ी को दूसरे दौर में रोमानिया के होरिया टेकाउ और स्लोवानिया की कैटरिना सर्बोतनिक की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6, 4-6 से हार का सामना करना पडा. महेश भूपति पहले ही मिश्रित युगल से बाहर हो गये हैं. वह और रुस की उनकी जोड़ीदार अल्ला कुद्रयावत्सेवा पहले दौर में बाहर हो गयी थी.

सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी भी मिश्रित युगल के तीसरे दौर में पहुंच गयी है. इस दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने दूसरे दौर में स्लोवाकिया की जेनेट हुसारोवा और जर्मनी के आंद्रे बेगमान को 6-2, 6-4 से पराजित किया.

सोमवार को तीन भारतीय खिलाडी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे. महिला युगल में सानिया और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी का सामना अनाबेल मेडिना गारिगेज और अरांत्सा परा सैंटोजा की 16वीं वरीय स्पेनिश जोड़ी से मुकाबला होगा.

पुरुष युगल में पेस और कनाडा के डेनियल नेस्टर की 11वीं वरीय जोड़ी का सामना ऑस्ट्रिया के अलेक्सांद्र पेया और ब्राजील के बू्रनो सोरेस से होगा. पेस और नेस्टर ने दूसरे दौर में ताइपै के येन सुन लु और रुस के तेमुराज गाबाशविली को मैराथन मुकाबले में 5-7, 7-6, 7-6, 7-5 से हराया था. बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मार्जिया की नौवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी का सामना पोलैंड के लुकास कुबोट और बेलारुस के मैक्स मिर्नयी से होगा. लड़कों के एकल में कल सुमित नागल अर्जेंटीना के जुआन पाब्लो फिकोविच के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola