सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

Published at :25 Jun 2015 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया-हिंगिस की जोड़ी सेमीफाइनल में

ईस्टबोर्न: भारत स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां हावो-चिंग चान और फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी को हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल मेंप्रवेश किया ताइपे की चान और इटली की पेनेटा से पहले सेट में पिछड़ने के बाद भारतीय-स्विस जोड़ी ने 731000 […]

विज्ञापन

ईस्टबोर्न: भारत स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने यहां हावो-चिंग चान और फ्लाविया पेनेटा की जोड़ी को हराकर डब्ल्यूटीए एगोन अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल मेंप्रवेश किया ताइपे की चान और इटली की पेनेटा से पहले सेट में पिछड़ने के बाद भारतीय-स्विस जोड़ी ने 731000 अमेरिकी डालर के इस ग्रास कोर्ट टूर्नामेंट के अगले सेट में जबरदस्त वापसी की और एक घंटा 13 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 6-3, 10-6 से हरा दिया.

सानिया और हिंगिस ने छह में से पांच ब्रेक प्वाइंट अर्जित किये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी जोड़ी 12 में से केवल पांच ब्रेक प्वाइंट जीत सकी.सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जोड़ी का मुकाबला कैरोलिन गर्सिया और कत्रीना स्रेबाट्निक से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola