गैरी वेबर ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे रोहन बोपन्ना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jun 2015 1:06 PM
हाले (जर्मनी) : स्टुटगार्ट ओपन में खिताब जीतने वाले भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया ने यहां गैरी वेबर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. भारत और रोमानिया की दूसरी वरीय जोड़ी ने चेक गणराज्य के लुका रोसोल और उक्रेन के सर्गेई स्टाकोवस्की की जोड़ी […]
हाले (जर्मनी) : स्टुटगार्ट ओपन में खिताब जीतने वाले भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया ने यहां गैरी वेबर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है.
भारत और रोमानिया की दूसरी वरीय जोड़ी ने चेक गणराज्य के लुका रोसोल और उक्रेन के सर्गेई स्टाकोवस्की की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 2-6, 6-3, 10-8 से हराया.
रोसोल और स्टाकोवस्की ने शानदार शुरुआत करते हुए दो ब्रेक प्वाइंट के साथ पहला सेट 6-2 से आसानी से जीत लिया. दूसरे सेट में बोपन्ना और मर्जिया ने वापसी करते हुए एक बार विरोधी जोडी की सर्विस तोड़ी और फिर सेट जीतकर मुकाबले को सुपर टाईब्रेक में खींच दिया.सुपरटाईब्रेक में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन बोपन्ना और मर्जिया 10-8 से इसे जीतने में सफल रहे.
विजेता जोडी क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया के मारिन द्रागांजा और फिनलैंड के हेनरी कोनटिनेन से भिड़ेगी जिन्होंने पहले दौर में एलेक्जेंडर जेरेव और मिशा ज्वेरेव को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










