ePaper

ओमान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा

Updated at : 20 May 2015 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
ओमान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए भारतीय फुटबॉल टीम की घोषणा

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय फुटबॉल कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने ओमान और गुआम के खिलाफ होने वाले विश्व कप 2018 संयुक्त क्वालीफिकेशन मैचों के लिए आज भारत के 38 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की. आईलीग की समाप्ति के बाद इन 38 खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 26 कर दी जायेगी. चयनित 26 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ तीन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय फुटबॉल कोच स्टीफन कान्सटेनटाइन ने ओमान और गुआम के खिलाफ होने वाले विश्व कप 2018 संयुक्त क्वालीफिकेशन मैचों के लिए आज भारत के 38 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की. आईलीग की समाप्ति के बाद इन 38 खिलाड़ियों की संख्या घटाकर 26 कर दी जायेगी. चयनित 26 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ तीन जून को बेंगलूर में शिविर में पहुंचेंगे और अगले दिन चार जून से अभ्यास शुरू होगा.

भारत पहला मैच ओमान के खिलाफ 11 जून को बेंगलूर के कांतीरावा स्टेडियम में खेलेगा जबकि गुआम के खिलाफ 16 जून को होने वाले मैच के लिए उसे गुआम का दौरा करना होगा. भारत को ग्रुप डी में ईरान, ओमान, तुर्कमेनिस्तान और गुआम के साथ रखा गया है.
कांसटेनटाइन का मानना है कि क्वॉलीफायर्स से भारत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा, हम उस मंच पर हैं जहां हम चाहते हैं. हम अब एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों से भिड़ रहे हैं. यह ऐसा मंच है जहां सर्वश्रेष्ठ टीमें एक दूसरे का सामना करती है. उन्होंने कहा, हमने उन खिलाड़ियों का चयन किया है जिन्होंने पिछले दो तीन महीनों में से अपने संबंधित क्लबों से प्रभावशाली प्रदर्शन किया. अभ्यास शिविर के लिए इनमें से 26 खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा.
संभावित खिलाड़ी इस प्रकार हैं:-
गोलकीपर : सुब्रत पाल, अरिंदम भट्टाचार्य, गुरप्रीत सिंह संधू, संजीबन घोष.
रक्षापंक्ति : रिनो एंटो, लालचुनामावाइया, रीगन सिंह, लालमानगैसांगा, प्रीतम कोटाल, धनचंद्र सिंह, राबर्ट लालथलामुआना, अर्णब मंडल, गुरविंदर सिंह, संदेश जिंगान, आगस्टिन फर्नाडिस, आइबोरलांग खोंगजी.
मध्यपंक्ति : केविन लोबो, मोहम्मद रफीक, इयुगेनसन लिंगदोह, सीके विनीत, गोडविन फ्रैंको, जैकीचंद सिंह, सत्यसेन सिंह, सहनाज सिंह, धनपाल गणेश, मंदेर राव देसाई, फ्रांसिस फर्नाडिस, जरमनप्रीत सिंह, हरमनजोत सिंह खाबरा, रावलिन बोर्गेस, बिकास जाइरु.
अग्रिम पंक्ति : सुनील छेत्री, रोबिन सिंह, होलीचरण नारजरे, जेजे लेलपेखलुआ, थोंगखोसीन हाओकिप, सुमित पासी, लालचावंकिमा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola