मेस्सी ने किया दो गोल, बार्सीलोना जीता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 11:36 AM
बार्सीलोना : लियोनेल मेस्सी ने दो गोल किये और नेमार के गोल में मदद करके बार्सीलोना को चैंपियंस लीग फुटबाल सेमीफाइनल के पहले चरण में बायर्न म्युनिख पर 3 – 0 से जीत दिलायी. यूरोपीय फुटबाल में अपना 100वां मैच खेल रहे मेस्सी इन दो गोलों के जरिये चैंपियंस लीग में 77 गोल के साथ […]
बार्सीलोना : लियोनेल मेस्सी ने दो गोल किये और नेमार के गोल में मदद करके बार्सीलोना को चैंपियंस लीग फुटबाल सेमीफाइनल के पहले चरण में बायर्न म्युनिख पर 3 – 0 से जीत दिलायी.
यूरोपीय फुटबाल में अपना 100वां मैच खेल रहे मेस्सी इन दो गोलों के जरिये चैंपियंस लीग में 77 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये. उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पछाड़ा. इसके साथ ही बार्सीलोना भी चार साल में पहली बार फाइनल में प्रवेश के करीब पहुंच गया.दूसरे सेमीफाइनल में युवेंटस ने रीयाल मैड्रिड को 2 . 1 से मात दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










