मियामी ओपन : सानिया-हिंगिस की जोड़ी फाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Apr 2015 12:35 PM (IST)
विज्ञापन

मियामी : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने तीमिया बाबोस और क्रिस्टीना म्लादेनोविच की जोड़ी को हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बना ली है. भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 5381235 डालर इनामी डब्ल्यूटीए प्रीमियर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सातवीं वरीय जोड़ी को […]
विज्ञापन
मियामी : सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने तीमिया बाबोस और क्रिस्टीना म्लादेनोविच की जोड़ी को हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बना ली है. भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने 5381235 डालर इनामी डब्ल्यूटीए प्रीमियर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में सातवीं वरीय जोड़ी को 6-2, 6-4 से हराया.
फाइनल में सानिया और हिंगिस का सामना एकाटेरिना मकारोवा और एलेन वेसनीना की जोड़ी से होगा जिन्हें दो हफ्ते पहले उन्होंने बीएनपी परिबास ओपन के फाइनल में हराया था.मकारोवा और वेसनीना की दूसरी वरीय जोड़ी ने एक अन्य सेमीफाइनल में आंद्रिया हलावाकोवा और लूसी हरादेका की नौवीं वरीय जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से बाहर का रास्ता दिखाया.
यह पूछने पर कि मकारोवा और वेसनीना को दोबारा हराने के लिए क्या करना होगा, सानिया ने कहा, वही जो हमने पिछले हफ्ते किया था. सानिया ने मैच के बाद कहा, अब हमें पता है कि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ जोड़ियों को हरा सकते हैं क्योंकि वे भी चैंपियन हैं. हम अब भी एक दूसरे के साथ खेलना सीख रहे हैं इसलिए इस तरह की कड़ी टीमों के खिलाफ खेलना अच्छा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




