सानिया और हिंगिस दूसरे दौर में, पेस बाहर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2015 12:32 PM
मियामी : पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स का खिताब जीतने वाली सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोडीदार मार्टिना हिंगिस ने एटीपी एवं डल्ब्यूटीए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है लेकिन लिएंडर पेस और रावेन क्लासेन को पहले दौर में बाहर का रास्ता देखना पडा. सानिया और […]
मियामी : पिछले सप्ताह इंडियन वेल्स का खिताब जीतने वाली सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोडीदार मार्टिना हिंगिस ने एटीपी एवं डल्ब्यूटीए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के दूसरे दौर में जगह बना ली है लेकिन लिएंडर पेस और रावेन क्लासेन को पहले दौर में बाहर का रास्ता देखना पडा.
सानिया और हिंगिस ने पिछले सप्ताह जोडी के रुप में अपनी शानदार शुरुआत की थी. उन्होंने यहां भी अपना विजय अभियान जारी रखा और पहले दौर में रोमानिया की इलेना बोगडेन और अमेरिका की निकोल मेलिचार को केवल 45 मिनट में 6-1, 6-0 से करारी शिकस्त दी. इस शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी का अगला मुकाबला कनाडा की गैब्रियल डाब्रोवस्की और पोलैंड की अलीसा रोसोलस्का से होगा.
इस बीच पेस और दक्षिण अफ्रीका के उनके जोडीदार क्लासेन को पुरुष युगल के पहले दौर में सिमोन बोलेली और फैबियो फोगनेनी की इतालवी जोडी के हाथों 4-6, 2-6 से हार झेलनी पडी. एक अन्य भारतीय रोहन बोपन्ना और उनके जोडीदार डेनियल नेस्टर भी पहले दौर से आगे नहीं बढ पाये. उन्हें जान इसनर और सैम क्वेरी ने 6-3, 7-6 से हराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










