ePaper

सानिया, हिंगिस ने बीएनपी परिबास ओपन ट्राफी जीती

Updated at : 22 Mar 2015 3:59 PM (IST)
विज्ञापन
सानिया, हिंगिस ने बीएनपी परिबास ओपन ट्राफी जीती

इंडियन वेल्स, अमेरिका: सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की महान खिलाडी मार्टिना हिंगिस ने अपनी साङोदारी की शानदार शुरुआत करते हुए यहां एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेसनीना को 6-3, 6-4 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल का खिताब जीता. हाल में जोडी बनाने वाले शीर्ष वरीय सानिया और हिंगिस ने शानदार प्रदर्शन […]

विज्ञापन

इंडियन वेल्स, अमेरिका: सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की महान खिलाडी मार्टिना हिंगिस ने अपनी साङोदारी की शानदार शुरुआत करते हुए यहां एकाटेरिना मकारोवा और एलेना वेसनीना को 6-3, 6-4 से हराकर बीएनपी परिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल का खिताब जीता.

हाल में जोडी बनाने वाले शीर्ष वरीय सानिया और हिंगिस ने शानदार प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट के दौरान एक भी सेट नहीं गंवाया. सानिया और हिंगिस की जोडी दूसरे सेट में 2-4 से पिछड रही थी लेकिन लगातार चार गेम जीतकर सेट और मैच जीतने में सफल रही.

इस जीत के साथ सानिया कल जारी होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ तीसरी रैंकिंग हासिल कर लेंगी. यह सानिया का सत्र का दूसरा और कुल 24वां खिताब है.

सानिया ने जीत के बाद कहा, ‘‘कागजों पर बेशक हमारी टीम मजबूत है लेकिन कोर्ट पर हमेशा जरुरी नहीं कि ऐसा ही हो.’’ सानिया ने कहा, ‘‘इसलिए हम खुश हैं कि हम ना सिर्फ जीते बल्कि दबदबे के साथ जीतने में सफल रहे. हमने एक भी सेट नही गंवाया और पूरे दो हफ्तों में सिर्फ दो बार सर्विस गंवाई.’’ पांच एकल सहित कुल 16 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाली हिंगिस ने कहा कि उन्हें खिताब जीतने की उम्मीद थी.

हिंगिस ने कहा, ‘‘हमें इसकी उम्मीद थी. वह बडे फोरहैंड लगाती है विशेषक दाहिनी तरफ और मैं इस अंक को खत्म करती हूं. वह तैयारी करती हूं और मैं अंजाम तक पहुंचाती हूं. यह मेरी नजर में काफी अच्छा है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola