स्विस ओपन : श्रीकांत और जयराम क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2015 5:10 PM
बासेल : शीर्ष वरीय भारत के श्रीकांत और अजय जयराम अपने अपने मुकाबले जीत कर यहां चल रही 1,20000 अमेरिकी डालर की स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. विश्व के नंबर चार के श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए डेनमार्क के एमिल होल्सट […]
बासेल : शीर्ष वरीय भारत के श्रीकांत और अजय जयराम अपने अपने मुकाबले जीत कर यहां चल रही 1,20000 अमेरिकी डालर की स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. विश्व के नंबर चार के श्रीकांत ने पहला गेम हारने के बाद वापसी करते हुए डेनमार्क के एमिल होल्सट को एक घंटे से भी ज्यादा समय तक चले मुकाबले में 14-11, 21-15, 21-18 से हराया.
आन्ध्र प्रदेश 22 वर्षीय के श्रीकांत का अगले दौर में जापान के आठवीं वरीय ताकुमा यूएडा के मुकाबला होगा. इससे पहले पिछले साल डच ओपन जीतने वाले जयराम ने 13वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै के जू वेइ वांग को सीधे गेम में 35 मिनट में 21-17, 21-16 से हराया. अब उनका सामना जापान के काजुमासा सकाइ से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










