पल्लीकल, चिनप्पा टोरंटो टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Feb 2015 6:07 PM
टोरंटो : भारत की शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा यहां ग्रानिटे ओपन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. तीसरी वरीयता प्राप्त पल्लीकल ने वेल्स की तेस्नी इवांस को 8.11, 11.8, 11.5, 11.7 से मात दी. अब उसका सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जेनी डंकाफ से […]
टोरंटो : भारत की शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा यहां ग्रानिटे ओपन टूर्नामेंट के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई. तीसरी वरीयता प्राप्त पल्लीकल ने वेल्स की तेस्नी इवांस को 8.11, 11.8, 11.5, 11.7 से मात दी. अब उसका सामना दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इंग्लैंड की जेनी डंकाफ से होगा.
पल्लीकल को जहां पहले दौर में संघर्ष करना पडा, वहीं चिनप्पा ने सिर्फ 29 मिनट में वाइल्ड कार्डधारी निक्की टाड को 11.8, 11.8, 11.6 से हराया. अब वह दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाडी रशेल ग्रिनहाम से खेलेगी. अन्य मुकाबलों में गत चैम्पियन अमांडा सोबी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई जबकि निकोलेट फर्नांडिस और जाय चान हारकर बाहर हो गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










