ऑस्ट्रेलियाई ओपन : पेस-हिंगिस की जोड़ी फाइनल में
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2015 2:19 PM
मेलबर्न : लिएंडर पेस ने 15वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढाते हुए मार्तिना हिंगिस के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोडी हारकर बाहर हो गई.पेस और स्विटजरलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त जोडी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की सू वेइ […]
मेलबर्न : लिएंडर पेस ने 15वें ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढाते हुए मार्तिना हिंगिस के साथ आस्ट्रेलियाई ओपन मिश्रित युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोडी हारकर बाहर हो गई.पेस और स्विटजरलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त जोडी ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की सू वेइ सियेह और उरुग्वे के पाब्लो कूवास की गैर वरीय जोडी को 7 . 5, 6 . 4 से हराया. अब उनका सामना क्रिस्टिना म्लाडेनोविच और डेनियल नेस्टर की जोडी से होगा जिन्होंने सानिया और सोरेस को दूसरे सेमीफाइनल में 3 . 6, 6 . 2, 10 . 8 से हराया.
पहले सेमीफाइनल में पेस और हिंगिस ने इस मुकाबले में सियेह की सर्विस तीन बार तोडी. अब तक आठ पुरुष युगल और छह मिश्रित युगल खिताब जीत चुके 41 बरस के पेस पहली बार हिंगिस के साथ खेल रहे हैं. हिंगिस भी पांच एकल समेत 14 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी है. सातवीं वरीयता प्राप्त जोडी ने पहले ही गेम में ब्रेकप्वाइंट हासिल कर लिया जिस पर हिंगिस बैकहैंड विनर लगाने से चूक गई. अगले गेम में पेस की सर्विस टूटी जब सियेह ने ड्यूस पर विनर लगाकर 2 . 0 की बढत ले ली.
शुरुआत में पेस और हिंगिस के दूर होकर खेलने का विरोधियों ने फायदा उठाया और आराम से विनर लगाये हालांकि इन अनुभवी खिलाडियों ने जल्दी वापसी की. हिंगिस ने सातवें गेम में सियेह की सर्विस तोडी. इसके बाद 20 शाट की रैली में पेस और हिंगिस की जोडी ने बाजी मारी. उन्होंने 11वें गेम में फिर सियेह की सर्विस तोडी और हिंगिस की सर्विस पर सेट जीत लिया. दूसरे सेट में भी सियेह की सर्विस शुरुआत में ही टूटी. छठे गेम में पेस और हिंगिस ने ब्रेक प्वाइंट बचाया और अपनी सर्विस पर सेट और मैच जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










