ePaper

चैंपियंस लीग : नासरी और नेमार ने अपनी-अपनी टीम को दिलायी जीत

Updated at : 11 Dec 2014 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
चैंपियंस लीग : नासरी और नेमार ने अपनी-अपनी टीम को दिलायी जीत

पेरिस : समीर नासरी ने चैंपियंस लीग में 50वां मैच खेलते हुए अपनी टीम को अंतिम 16 में जगह दिलाई जबकि नेमार के शानदार गोल की मदद से बार्सीलोना अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है. नासरी ने सत्र का पहला और इंग्लैंड के क्लब की ओर से 50वां गोल दागते हुए अपनी टीम […]

विज्ञापन

पेरिस : समीर नासरी ने चैंपियंस लीग में 50वां मैच खेलते हुए अपनी टीम को अंतिम 16 में जगह दिलाई जबकि नेमार के शानदार गोल की मदद से बार्सीलोना अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है.

नासरी ने सत्र का पहला और इंग्लैंड के क्लब की ओर से 50वां गोल दागते हुए अपनी टीम को रोमा के खिलाफ उसी के मैदान पर 2-0 की जीत दिलायी. इस जीत से टीम ने नाकआउट दौर में जगह बनायी जबकि इटली की टीम रोमा टूर्नामेंट से बाहर हो गयी.

ग्रुप ई में हालांकि बायर्न म्यूनिख ने सीएसकेए मास्को को 3-0 से हराया जिससे रोमा ने यूरोपा लीग में जगह बनायी.दूसरी तरफ बार्सीलोना ने नेमार के शानदार गोल की मदद से पेरिस सेेंट जर्मेन को हराकर ग्रुप एफ में शीर्ष स्थान हासिल किया.

ज्लाटन इब्राहिमोविच ने पीएसजी को बढ़त दिलाई लेकिन लियोनल मेस्सी ने स्कोर बराबर कर दिया. नेमार ने इसके बाद बार्सीलोना को 2-1 से आगे किया जबकि लुईस सुआरेज ने टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola