आईपीटीएल का समापन फेडरर-जोकोविच ने जीता लोगों का दिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2014 11:03 AM
नयी दिल्ली : आईपीटीएल में रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, पीट संप्रास और गोरन इवानिसेविक जैसे दिग्गजों का जादू जमकर बिखरा और तीन दिन तक चले इस टूर्नामेंट का समापन हो गया. इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग में शाम के मैच में मनीला मावरिक्स ने सिंगापुर स्लैमर्स को 23-17 से हरा दिया वहीं जोकोविक की यूएई रॉयल्स […]
नयी दिल्ली : आईपीटीएल में रोजर फेडरर, नोवाक जोकोविच, पीट संप्रास और गोरन इवानिसेविक जैसे दिग्गजों का जादू जमकर बिखरा और तीन दिन तक चले इस टूर्नामेंट का समापन हो गया.
इंडियन प्रीमियर टेनिस लीग में शाम के मैच में मनीला मावरिक्स ने सिंगापुर स्लैमर्स को 23-17 से हरा दिया वहीं जोकोविक की यूएई रॉयल्स ने घरेलू टीम इंडिया एसिस को 29-22 से शिकस्त दी.टूर्नामेंट का चौथा और आखिरी चरण 13 दिसंबर से दुबई में होगा.
आज का दिन जीत हार का नहीं था बल्कि इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में बनाये गये अस्थायी टेनिस कोर्ट के भीतर पुराने दिग्गजों और नयी प्रतिभाओं को देखने का था.स्टेडियम में लोगों की बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन माहौल गर्मजोशी वाला था और तीनों दिन ऐसा ही नजारा रहा.टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में सबसे रोचक टक्कर दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाडी जोकोविच और फेडरर की रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










