''भारत को विश्व कप तक ले जा सकता है ISL''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 6:07 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली डायनामोस के नये कप्तान और नीदरलैंड के फुटबॉलर हैंस मूल्डेर ने भारतीय फुटबॉल के लिए अच्छे दिन की बात कही है. हैंस ने कहा कि इंडियन सुपर लीग के लगातार आयोजन से भारत का एक दिन विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो सकता है. गौरतलब हो कि हैंस को अलेजांद्रो […]
नयी दिल्ली : दिल्ली डायनामोस के नये कप्तान और नीदरलैंड के फुटबॉलर हैंस मूल्डेर ने भारतीय फुटबॉल के लिए अच्छे दिन की बात कही है. हैंस ने कहा कि इंडियन सुपर लीग के लगातार आयोजन से भारत का एक दिन विश्व कप खेलने का सपना पूरा हो सकता है. गौरतलब हो कि हैंस को अलेजांद्रो डेल पियरो की जगह दिल्ली डायनामोस के कप्तान बनाये गए हैं.
मूल्डेर ने कहा , सब कुछ संभव है. भारत एक दिन विश्व कप खेल सकता है. अगर अगले कुछ साल आईएसएल का आयोजन होता रहा तो इससे भारतीय फुटबॉल को फायदा होगा. उन्होंने कहा , जब हम यहां पहली बार आये तो हमारी टीम में शामिल भारतीय खिलाडियों का स्तर उतना अच्छा नहीं था लेकिन अब उनमें काफी सुधार आया है. यदि दो तीन महीने में इतना सुधार आ सकता है तो कुछ साल में भारतीय फुटबाल का स्तर कितना बेहतर हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










