सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने मेस्सी, चैंपियंस लीग में 72वां गोल दागा

निकोसिया: महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने एपोएल निकोसिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना 72वां गोल किया. बार्सीलोना की कप्तानी कर रहे मेस्सी ने 37वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया. इससे पहले लुईस सुआरेज ने टीम के लिए पहला गोल […]
निकोसिया: महान फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी ने चैंपियंस लीग में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने एपोएल निकोसिया के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना 72वां गोल किया.
बार्सीलोना की कप्तानी कर रहे मेस्सी ने 37वें मिनट में टीम का दूसरा गोल किया. इससे पहले लुईस सुआरेज ने टीम के लिए पहला गोल दागा था.
मेस्सी ने राउल का रिकार्ड तोड़ा जिन्होंने रीयाल मैड्रिड के लिए 142 मैचों में 71 गोल किये थे. वहीं शाल्के और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 70 हो चुके हैं. मेस्सी ने राउल से 51 मैच कम खेलकर यह रिकार्ड बनाया है.
उन्होंने पिछले सप्ताह टेल्मो जारा का 251 ला लिगा गोल का 59 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा था जब उनकी हैट्रिक के दम पर बार्सीलोना ने सेविला को 5 -1 से हराया था. अब वह 289 मैचों में बार्सीलोना के लिए 253 गोल कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




