सरिता देवी की मदद कर रहा है बाक्सिंग इंडिया :खेल मंत्री

नयी दिल्ली : मुक्केबाज सरिता देवी का मामला कल संसद में भी उठा. चार सांसदों पी नागराजन, भोला सिंह, प्रह्लाद सिंह पटेल और कपिल मोरेश्वर पाटिल ने खेलमंत्री से पूछा था कि निलंबन हटाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ इस मुद्दे को उठा रहा है या नहीं. खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संसद को लिखित […]
नयी दिल्ली : मुक्केबाज सरिता देवी का मामला कल संसद में भी उठा. चार सांसदों पी नागराजन, भोला सिंह, प्रह्लाद सिंह पटेल और कपिल मोरेश्वर पाटिल ने खेलमंत्री से पूछा था कि निलंबन हटाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ इस मुद्दे को उठा रहा है या नहीं. खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने संसद को लिखित जवाब में कहा है कि भारतीय महिला मुक्केबाज सरिता देवी को बॉक्सिंग इंडिया से पूरी मदद मिल रही है.
एशियाई खेलों के पदक वितरण समारोह के दौरान कांस्य पदक स्वीकार नहीं करने के लिए सरिता को एआईबीए ने सभी तरह की प्रतियोगिताओं से निलंबित कर दिया था.
संसद को दिए जवाब में सोनोवाल ने कहा, सरिता देवी ने उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित करने वाले एआईबीए के नोटिस का जवाब दिया है. खेल विभाग के सचिव ने 27 अक्तूबर 2014 को भारतीय ओलंपिक संघ, बॉक्सिंग इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी.
उन्होंने कहा, बॉक्सिंग इंडिया अस्थायी तौर पर निलंबित खिलाड़ी और कोचों की विधिक, मनोवैज्ञानिक आदि सभी संदर्भ में मदद कर रहा है. अर्जुन पुरस्कार पर सवाल का जवाब देते हुए सोनोवाल ने कहा, प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकार हमेशा सुझावों पर विचार करने को तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




