साइना हांगकांग ओपन से बाहर, भारत की चुनौती समाप्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Nov 2014 1:39 PM (IST)
विज्ञापन

हांगकांग : साइना नेहवाल की हार के साथ ही हांगकांग सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी. क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त तेइ जू यिंग ने सिर्फ 39 मिनट में साइना को 21 – 15, 21 – 19 से हराया. इस मैच से पहले साइना ने सात मुकाबलों में से पांच […]
विज्ञापन
हांगकांग : साइना नेहवाल की हार के साथ ही हांगकांग सुपर सीरीज बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी. क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त तेइ जू यिंग ने सिर्फ 39 मिनट में साइना को 21 – 15, 21 – 19 से हराया.
इस मैच से पहले साइना ने सात मुकाबलों में से पांच में उसे हराया था. आखिरी बार उनका सामना 2013 स्विस ओपन सेमीफाइनल में हुआ था जिसमें साइना ने जीत दर्ज की थी.
हाल ही में चाइना ओपन जीतने वाली दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी साइना आज काफी थकी हुई दिखी. पहले गेम में वह दबाव में रही और दूसरे में वापसी की उसकी कोशिशें नाकाम रही.पहले गेम में 2 – 2 से बराबरी के बाद बढ़त बनाने वाली यिंग ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उसने बढ़त जारी रखी. साइना ने भरसक कोशिश की लेकिन छठी वरीयता प्राप्त यिंग पर बढ़त नहीं बना सकी.
पहले दौर के बाद यिंग 21 – 15 से आगे थी. साइना ने दूसरे गेम में वापसी की कोशिश करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया. यह करीबी मुकाबला था जिसमें एक समय स्कोर 19 – 19 था लेकिन दुनिया की नौवें नंबर की खिलाडी यिंग ने लगातार दो विनर लगातर जीत दर्ज की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




