ePaper

जोकोविच एटीपी टूर के सेमीफाइनल में, नंबर एक रैंकिंग पक्की

Updated at : 15 Nov 2014 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
जोकोविच एटीपी टूर के सेमीफाइनल में, नंबर एक रैंकिंग पक्की

लंदन: नोवाक जोकोविच एटीपी टूर के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं.इस जीत के साथ ही उन्होंने अपनी नंबर एक रैंकिंग भी पक्की कर ली है. जोकोविच ने बर्डिच को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी. साल के आखिर में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखने के लिए उनका सत्र के इस आखिरी […]

विज्ञापन

लंदन: नोवाक जोकोविच एटीपी टूर के सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं.इस जीत के साथ ही उन्होंने अपनी नंबर एक रैंकिंग भी पक्की कर ली है.

जोकोविच ने बर्डिच को 6-2, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनायी. साल के आखिर में अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखने के लिए उनका सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना जरूरी था. यह पिछले चार वर्षों में तीसरा मौका है जबकि वह सत्र के आखिरी में शीर्ष पर काबिज रहेंगे.

अब शीर्ष स्थान बरकरार रखने के बाद उनकी निगाह लगातार तीसरे साल टूर फाइनल्स को जीतकर इवान लेंडल के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला खिलाडी बनने पर रहेगी. सर्बिया का यह स्टार खिलाड़ी सेमीफाइनल में जापान के केई निशिकोरी से भिड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola