21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ध्यानचंद के योगदान को याद किया गया

नयी दिल्ली : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 109वीं जयंती की पूर्व संध्या पर हॉकी इंडिया ने गुरुवार को उनका और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस खेल में उनके योगदान को याद किया. ध्यानचंद के जन्मदिन को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. हॉकी […]

नयी दिल्ली : हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 109वीं जयंती की पूर्व संध्या पर हॉकी इंडिया ने गुरुवार को उनका और उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए इस खेल में उनके योगदान को याद किया.
ध्यानचंद के जन्मदिन को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. हॉकी इंडिया की अध्यक्ष मरियम्मा कोशी ने इस अवसर पर कहा, ‘स्वर्गीय ध्यानचंद ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपने खेल से हमें गौरवान्वित किया. ऐसे महान खिलाड़ी बिरले ही पैदा होते हैं और हॉकी इंडिया खुद को सम्मानित महसूस करता है कि यह महान हस्ती हॉकी से जुड़ा था.’

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें