ePaper

रोजर फेडरर के नाम पर जारी होगा स्मृति सिक्का, ये सम्मान पाने वाले पहले जीवित शख्स बने

Updated at : 03 Dec 2019 12:14 PM (IST)
विज्ञापन
रोजर फेडरर के नाम पर जारी होगा स्मृति सिक्का, ये सम्मान पाने वाले पहले जीवित शख्स बने

बर्न: स्विटजरलैंड के 38 वर्षीय टेनिस स्टार रोजर फेडरर के सम्मान में उनका देश स्मृति सिक्का जारी करने जा रहा है. जीते-जी ऐसा सम्मान पाने वाले रोजर फेडरर पहले नागरिक होंगे. अपने टेनिस करियर में 20 ग्रैंडस्लेम खिताब जीतने वाले फेडरर को इससे सम्मानित किए जाने की घोषणा स्विटजरलैंड की संघीय टकसाल ने किया है. […]

विज्ञापन

बर्न: स्विटजरलैंड के 38 वर्षीय टेनिस स्टार रोजर फेडरर के सम्मान में उनका देश स्मृति सिक्का जारी करने जा रहा है. जीते-जी ऐसा सम्मान पाने वाले रोजर फेडरर पहले नागरिक होंगे. अपने टेनिस करियर में 20 ग्रैंडस्लेम खिताब जीतने वाले फेडरर को इससे सम्मानित किए जाने की घोषणा स्विटजरलैंड की संघीय टकसाल ने किया है.

सम्मानित होने वाले पहले जीवित व्यक्ति

स्विटरजरलैंड की संघीय टकसाल स्वीसमिंट ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल जनवरी में टेनिस स्टार रोजर फेडरर के सम्मान में 20 स्वीस फ्रैंक की स्मृति मुद्रा जारी की जाएगी. स्वीसमिंट ने साथ में ये भी कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब एक जीवित व्यक्ति के नाम पर सिक्का जारी करके उन्हें सम्मानित किया जा रहा है.

रोजर फेडरर ने इससे संबंधित एक वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, स्विटरजरलैंड और स्वीसमिंट को धन्यवाद ये सम्मान देने के लिए.

https://twitter.com/rogerfederer/status/1201455063941566464?ref_src=twsrc%5Etfw

तीसरे नंबर पर किया इस साल का अंत

अपने करियर में 20 ग्रैंडस्लेम खिताब जीत चुके स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इस साल का अंत वर्ल्ड एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर करते हुए किया है. ये उनके करियर में पंद्रहवीं बार है जब उन्होंने साल का अंत एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर पर किया है. 38 साल की उम्र में ऐसा करने वाले वो दुनिया के एकलौते खिलाड़ी हैं. हाल ही में विबलंडन ने खिताबी मुकाबले में उन्होंने नोवाक जोकोविच के साथ मैराथन मुकाबला खेला था.

मैराथन इसलिए क्योंकि ये इतिहास का सबसे लंबा खिताबी मुकाबला था. हालांकि फेडरर को इसमें हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने जीत हासिल करते हुए फ्रेंच ओपन ने सेमी-फाइनल में जगह बनाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola