ePaper

कोहली और डिविलियर्स ने आईपीएल में खराब प्रदर्शन के लिये माफी मांगी

Updated at : 04 May 2019 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली और डिविलियर्स ने आईपीएल में खराब प्रदर्शन के लिये माफी मांगी

बेंगलुरू: आईपीएल में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अपने प्रशंसकों से खराब प्रदर्शन के लिये माफी मांगी और उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया. डिविलियर्स ने प्रशंसकों को संदेश में कहा , आरसीबी फैंस, आप सभी को पूरे सत्र में सहयोग के लिये धन्यवाद. […]

विज्ञापन

बेंगलुरू: आईपीएल में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अपने प्रशंसकों से खराब प्रदर्शन के लिये माफी मांगी और उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया.

डिविलियर्स ने प्रशंसकों को संदेश में कहा , आरसीबी फैंस, आप सभी को पूरे सत्र में सहयोग के लिये धन्यवाद. आपका कोई सानी नहीं. विराट इससे सहमत होंगे कि पिछला मैच पांच ओवर का ही था, लेकिन मेरे जीवन के सबसे यादगार मैचों में से एक था. इसका नतीजा भी नहीं निकला.

उन्होंने कहा , उतार चढ़ाव भरे प्रदर्शन के लिये माफ कीजिये. हमारा साथ देते रहिये. उम्मीद है कि आखिरी मैच में और अगले सत्र में कुछ खास होगा. कोहली ने वीडियो में कहा , सत्र का आखिरी मैच बचा है. हमारे और आपके लिये यह सत्र निराशाजनक रहा. हम हर साल की तरह अगले सत्र में शानदार वापसी की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola