भारतीय फुटबॉल टीम के कोच पद के लिए चार उम्मीदवार चुने

Updated at : 04 May 2019 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच पद के लिए चार उम्मीदवार चुने

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए चार उम्मीदवारों का चयन किया है, जिसमें दक्षिण कोरिया के ली मिन सुंग और एलबर्ट रोका शामिल हैं. दो बार विश्व कप में खेल चुके ली मिन सुंग और बेंगलुरु एफसी को सफलता दिला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की तकनीकी समिति ने पुरुष राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए चार उम्मीदवारों का चयन किया है, जिसमें दक्षिण कोरिया के ली मिन सुंग और एलबर्ट रोका शामिल हैं. दो बार विश्व कप में खेल चुके ली मिन सुंग और बेंगलुरु एफसी को सफलता दिला चुके रोका के अलावा क्रोएशिया टीम के पूर्व मैनेजर इगोर स्टीमैक और स्वीडन के पूर्व कोच हकान एरिक्सन चुने गये उम्मीदवारों में शामिल हैं.

पूर्व भारतीय फुटबॉलर श्याम थापा की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति अगले हफ्ते इन चुने गये उम्मीदवारों से एक बार फिर चर्चा करेगी, जो आठ या नौ मई को हो सकती है. थापा ने कहा, ‘साक्षात्कार की तरह स्काइपे पर फिर से बातचीत होगी और इसके बाद सही उम्मीदवार के नाम को महासंघ की कार्यकारी समिति को भेजा जायेगा. कार्यकारी समिति फिर अंतिम फैसला करेगी.’

भारतीय टीम पांच और आठ जून को किंग्स कप में मैच खेलेगी और मई के तीसरे हफ्ते में नये कोच के मार्गदर्शन में तैयारियों के लिए राष्ट्रीय शिविर लगाया जायेगा. किंग्स कप नये कोच का पहला टूर्नामेंट होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola