राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी से हटाये गये रहाणे, स्मिथ बने नये कप्तान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 3:57 PM
जयपुर : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अजिंक्य रहाणे कि जगह इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के बीच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की बागडोर सौपीं दी गयी. स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झलने के बाद टीम में वापसी की है. मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को […]
जयपुर : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को अजिंक्य रहाणे कि जगह इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र के बीच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की बागडोर सौपीं दी गयी.
स्मिथ ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में एक साल का प्रतिबंध झलने के बाद टीम में वापसी की है. मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को यहां खेले जाने वाले मैच से पहले यह घोषणा की गयी. राजस्थान की टीम आठ में छह मैच गंवा चुकी है और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें बाकी बचे छह में से कम से कम पांच मैचों में जीत दर्ज करना होगा.
स्मिथ को 2018 सत्र के लिए भी टीम का कप्तान बनाया गया था, लेकिन प्रतिबंध के कारण वह टीम के साथ नहीं जुड़ पाये थे जिसके बाद रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी. टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, आईपीएल के आगामी मैचों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीम स्मिथ राजस्थान रायल्स का नेतृत्व करेंगे. अजिक्य रहाणे ने शानदार तरीके से टीम की अगुवाई की और पिछले साल प्लेऑफ तक लेकर गये, लेकिन फ्रेंचाइजी को लगा कि 2019 में टीम के अभियान को सही से आगे बढ़ाने के लिए नये तरीकों की जरूरत है.
उन्होंने कहा, स्मिथ हमेशा से राजस्थान रायल्स के नेतृत्व टीम के साथ रहे थे और रहाणे भी टीम में अहम भूमिका निभाएंगे. राजस्थान की टीम अंक तालिका में आगे बढ़ने के लिए छोटा सा बदलाव किया है.
स्मिथ हालांकि राजस्थान रायल्स के साथ एक मई तक ही रहेंगे, लेकिन टीम ने तब तक लीग के अपने ज्यादतर मैच खेल लिये होंगे. स्मिथ ने इस सत्र में सात मैचों में 37.20 की औसत से 73 रन बनाये है जिसमें 73 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है. रहाणे ने 25.12 की औसत से 201 रन बनाये है. उनका शीर्ष स्कोर 70 रन का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










