मुंबई ने बेंगलुरु को पांच विकेट से हराया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2019 7:42 PM
मुंबई :हार्दिक पंाड्या की आखिरी क्षणों में अपनी ‘क्लीन हिटिंग’ का शानदार नजारा पेश करके मुंबई इंडियन्स को सोमवार को यहां राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर पांच विकेट से जीत दिलायी. इस हार के साथ बेंगलुरु की प्लेआॅफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो गयी. हार्दिक ने 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों […]
मुंबई :हार्दिक पंाड्या की आखिरी क्षणों में अपनी ‘क्लीन हिटिंग’ का शानदार नजारा पेश करके मुंबई इंडियन्स को सोमवार को यहां राॅयल चैलेंजर्स बेंगलोर पर पांच विकेट से जीत दिलायी. इस हार के साथ बेंगलुरु की प्लेआॅफ में पहुंचने की संभावना लगभग समाप्त हो गयी.
हार्दिक ने 16 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 37 रन बनाये जिससे मुंबई ने 172 रन का लक्ष्य 19 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया. हार्दिक से पहले डिकाक (26 गेंदों पर 40 रन ) और रोहित शर्मा (19 गेंदों पर 28 रन) ने पहले विकेट के लिये 70 रन जोड़े जबकि सूर्यकुमार यादव ने 29 रन का योगदान दिया.
बेंगलुरु ने डिविलियर्स और मोईन के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 171 रन बनाये थे. डिविलियर्स (51 गेंदों पर 75 रन) और मोईन (32 गेंदों पर 50 रन, ) ने तीसरे विकेट के लिये 95 रन की साझेदारी की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










