धौनी के चेन्‍नई को बड़ा झटका, केकेआर के खिलाफ नहीं खेलेंगे हरभजन सिंह

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Apr 2019 10:36 PM

विज्ञापन

कोलकाता : शानदार फार्म में चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गर्दन की चोट के कारण कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे. मौजूदा सत्र में 38 साल का यह गेंदबाज चार मैच में अब तक सात विकेट ले चुका है, जिसमें दो बार मैन […]

विज्ञापन

कोलकाता : शानदार फार्म में चल रहे चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह गर्दन की चोट के कारण कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे.

मौजूदा सत्र में 38 साल का यह गेंदबाज चार मैच में अब तक सात विकेट ले चुका है, जिसमें दो बार मैन ऑफ द मैच पुरस्कार भी शामिल है. गर्दन की चोट के अलावा हरभजन की पत्नी और बेटी की भी तबीयत खराब है. जिस वजह से वह टीम के साथ कोलकाता नहीं आये है.

हरभजन ने कहा, मुझे जयपुर में राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेलना था, लेकिन उस दिन सुबह से ही मेरी गर्दन में तेज दर्द होने लगा और मुझे मुकाबले से बाहर होना पड़. उन्होंने कहा, मेरी पत्नी और बेटी की तबीयत भी ठीक नहीं, मैं उनका ख्याल रखने के लिए मुंबई में हूं. जैसे ही वे ठीक होंगे मैं टीम के साथ जुड़ जाऊंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola