VIDEO : ये किसका बच्चा गोद में लेकर दौड़ रहे हैं MS DHONI, आप भी देखें वीडियो

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यानी 6 अप्रैल को आईपीएल के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रन से हराया. चेन्नई के तीन विकेट पर 160 रन के जवाब में पंजाब की टीम पांच विकेट पर 138 रन पर ही सिमट गयी. मैच के बाद महेंद्र सिंह […]
चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यानी 6 अप्रैल को आईपीएल के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रन से हराया. चेन्नई के तीन विकेट पर 160 रन के जवाब में पंजाब की टीम पांच विकेट पर 138 रन पर ही सिमट गयी. मैच के बाद महेंद्र सिंह धौनी मैदान पर साथी खिलाड़ियों के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखे जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो चला है.
Jr. #ParasakthiExpress and Jr. Watto having a sprint face-off and a lightning joins them! Priceless! @msdhoni #JustThalaThings #WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/bIGEgedZYW
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 6, 2019
वीडियो को चेन्नई सुपरकिंग्स के ऑफिशियल टि्वटर पेज से शेयर किया गया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि धौनी दो बच्चों के साथ रेस लगा रहे हैं और आखिर में इमरान ताहिर के बेटे को गोद में उठा कर दौड़ पड़ते हैं. इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. आप भी देखें यह वीडियो…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




