वर्ल्डकप टीम आईपीएल के आधार पर नहीं चुन सकते : रोहित शर्मा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Apr 2019 6:51 PM
मुंबई : भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिये खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फार्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिये. विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जायेगा. रोहित ने एक नयी वेबसाइट […]
मुंबई : भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि विश्व कप के लिये खिलाड़ियों का चयन आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पिछले चार साल के फार्म और प्रदर्शन के आधार पर होना चाहिये.
विश्व कप आईपीएल खत्म होने के एक पखवाड़े बाद ही शुरू हो जायेगा. रोहित ने एक नयी वेबसाइट क्रिकेट डाट काम के लांच के मौके पर कहा , चयनकर्ता आईपीएल में उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख सकते हैं लेकिन मेरा मानना है कि टीम चयन का आधार आईपीएल नहीं होना चाहिये.
उन्होंने कहा , इन्होंने इतने अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं कि उन्हें पता है कि हर खिलाड़ी कहां ठहरता है. आप 20 ओवर के टूर्नामेंट के आधार पर 50 ओवर के प्रारूप के लिये टीम नहीं चुन सकते. यह मेरी निजी राय है. आईपीएल अलग है और यह फ्रेंचाइजी आधारित क्रिकेट क्रिकेट है.
रोहित ने कहा , पिछले चार साल में हमने काफी वनडे और टी20 मैच खेले हैं. इससे समझ में आ जाता है कि कौन से खिलाड़ी टीम में होंगे. उन्होंने हालांकि कहा कि आईपीएल से टीम को तैयारी में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा , हर बार आईपीएल के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट होता है. कोई बड़ा टेस्ट या वनडे शृंखला जिसमें मदद मिलती है.
भारत की विश्व कप टीम लगभग तय है, लेकिन सिर्फ एक स्थान के लिये दुविधा है. रोहित का मानना है कि इसमें कप्तान विराट कोहली की राय सबसे ज्यादा मायने रखेगी. उन्होंने कहा, टीम लगभग तय है. यह कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है कि वे क्या संयोजन चाहते हैं. हमें मध्यक्रम में अतिरिक्त बल्लेबाज, सलामी बल्लेबाज, तेज गेंदबाज या स्पिनर चाहिये. इंग्लैंड के हालात काफी मायने रखेंगे. इसमें सबसे अहम कप्तान की राय होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










