ePaper

RCB की हार से ''कराह'' रहे कोहली ने दिया टीम में बदलाव के संकेत, क्‍या जीत के ट्रैक पर लौटेंगे चैलेंजर्स

Updated at : 03 Apr 2019 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
RCB की हार से ''कराह'' रहे कोहली ने दिया टीम में बदलाव के संकेत, क्‍या जीत के ट्रैक पर लौटेंगे चैलेंजर्स

नयी दिल्‍ली : आईपीएल 2019 मेंअब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम लगातार 3 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. वहीं किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम 4 मैचों में 3 जीत के बदौलत 6 अंक […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : आईपीएल 2019 मेंअब तक 14 मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम लगातार 3 मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है. वहीं किंग्‍स इलेवन पंजाब की टीम 4 मैचों में 3 जीत के बदौलत 6 अंक लेकर दूसरे स्‍थान पर बनी हुई है.

मौजूदा आईपीएल में पहली जीत के लिए तरस रही विराट कोहली की टीम आरसीबी की हालत सबसे खराब है और 4 मैचों में हार का चौका लगाकर अंक तालिका में सबसे निचे है. कप्‍तान विराट कोहली जो की अपनी कप्‍तानी में टीम इंडिया को चोटी पर पहुंचाया, लेकिन आईपीएल में अपनी टीम आरसीबी को अब तक एक जीत भी नहीं दिला पाये हैं. लगातार हार के बावजूद कोहली को लगता है कि अब भी उनकी टीम टूर्नामेंट में वापसी कर सकती है. कोहली की टीम को अब भी 10 मैच खेलने हैं, वैसे में टीम को वापसी करना है तो सभी मैचों में जीत दर्ज करना होगा.

इधर लगातार हार से परेशान कोहली ने टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिये हैं. कोहली ने कहा , टीम ने अच्छी शुरुआत नहीं की और हालात बहुत खराब है. हमें विश्वास रखना होगा कि हालात बदल सकते हैं. हमने मुंबई में अच्छा खेला लेकिन हमें सुधार करना होगा. हमें भरोसा बनाये रखना होगा.

उन्होंने कहा , टूर्नामेंट बहुत लंबा नहीं है लिहाजा आपको सर्वश्रेष्ठ एकादश तय करनी होगी. हम देखेंगे कि टीम में संतुलन कैसे बन सकता है और कैसे हमारे खिलाड़ी मैच जिताऊ प्रदर्शन कर पाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola