राजस्थान रायल्स के युवा गेंदबाज श्रेयस गोपाल ने कहा, कोहली और डिविलियर्स को आउट करना कैरियर का सर्वश्रेष्ठ पल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 1:00 PM
जयपुर : राजस्थान रायल्स के युवा स्पिनर श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के विकेट को अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ पल बताया है. गोपाल ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे रायल्स ने सत्र में पहली जीत दर्ज करते हुए रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराया. गोपाल […]
जयपुर : राजस्थान रायल्स के युवा स्पिनर श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के विकेट को अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ पल बताया है. गोपाल ने चार ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे रायल्स ने सत्र में पहली जीत दर्ज करते हुए रायल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से हराया.
गोपाल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को आउट करना किसी भी युवा खिलाड़ी का सपना होता है . यह मेरे कैरियर का सर्वश्रेष्ठ पल था. ‘ उन्होंने कहा ,‘‘ कोई भी विकेट बड़ा होता है लेकिन ये दोनों बहुत बड़े नाम है तो और अच्छा लग रहा है. मुझे हालांकि लगता है कि इससे प्रभावित हुए बिना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना है. ‘ गोपाल ने कहा कि कोहली और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ कोई भी रणनीति बनाना कठिन है .
उन्होंने कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो कोहली और डिविलियर्स जैसे बल्लेबाजों के विकेट लेने के लिए कोई रणनीति बनाना मुश्किल है .आपको सर्वश्रेष्ठ गेंद डालनी होती है . यह सब हालात पर निर्भर करता है.’ डैथ ओवरों में गेंदबाजों के महंगे साबित होने के बारे में उन्होंने कहा कि यह खेल का हिस्सा है और पूरी गेंदबाजी इकाई को इसकी जिम्मेदारी लेकर सुधार करना चाहिए .
लगातार हार के बाद भी बोले विराट कोहली, उम्मीद कायम हम पासा पलट सकते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










