सैम कुरेन ने युवराज सिंह का 10 साल पुराना रिकॉर्ड दोहराया, ये संयोग हैं खास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2019 4:04 PM
मोहाली : इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन इस समय बेहद चर्चा में हैं. उन्होंने आईपीएल 2019 का पहला हैट्रिक बनाया है और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं. उन्होंने सोमवार को दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 2 ओवर और दो गेंदों में मात्र 11 रन देकर 4 विकेट […]
मोहाली : इंग्लैंड और किंग्स इलेवन पंजाब के हरफनमौला सैम कुरेन इस समय बेहद चर्चा में हैं. उन्होंने आईपीएल 2019 का पहला हैट्रिक बनाया है और ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गये हैं. उन्होंने सोमवार को दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए 2 ओवर और दो गेंदों में मात्र 11 रन देकर 4 विकेट चटकाये और अपनी टीम को जोरदार जीत दिलाया.
कुरेन न केवल आईपीएल 12 में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं, बल्कि आईपीएल में सबसे कम उम्र (20 साल 302 दिन) में हैट्रिक लेने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं.
* युवराज सिंह के 10 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की
सैम कुरेन ने हैट्रिक के साथ 10 साल पुराना युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. संयोग की बात है कि दोनों हीगेंदबाजों ने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से हैट्रिक विकेट लिया.
इसके अलावा दोनों ही खिलाड़ी ने हैट्रिक वाले मैच में पारी की शुरुआत की. इससे भी बड़ा संयोग है कि दोनों ही खिलाड़ी ने एक ही ओवर में हैट्रिक विकट नहीं लिया, बल्कि दो ओवर में हैट्रिक लिया. युवी ने 1 मई 2009 को बैंगलोर के खिलाफ 12वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर दो विकेट लिये और फिर 14वें ओवर की पहली गेंद पर तीसरा विकेट लिया.
उसी तरह कुरेन ने भी 1 अप्रैल 2019 को दिल्ली के खिलाफ 18वें ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर दो विकेट चटाये. इसके बाद 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर तीसरा विकेट चटकाया.
* कुरेन को पता नहीं था कि उन्होंने लिया हैट्रिक
कुरेन ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक बनाई है. बायें हाथ के तेज गेंदबाज की हैट्रिक आईपीएल के मौजूदा सत्र की पहली हैट्रिक है.
किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया. कुरेन को इस साल पंजाब ने सात करोड़ 20 लाख रूपये में खरीदा. वह रोहित शर्मा को पछाड़कर आईपीएल में हैट्रिक जमाने वाले सबसे युवा हो गये. शर्मा ने 2009 में 22 बरस की उम्र में मुंबई इंडियंस के लिये डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ यह कमाल किया था.
इसे भी पढ़ें…
IPL 2019: कुरेन को पता ही नहीं चला कब उसने हैट्रिक ली
कुरेन ने कहा , मुझे हैट्रिक के बारे में पता ही नहीं चला. जब हम मैच जीते तो एक खिलाड़ी मेरे पास आकर बोला कि तुमने हैट्रिक बनाई है. मुझे पता ही नहीं था. दिल्ली को 21 गेंद में 23 रन चाहिये थे और उसके सात विकेट बाकी है लेकिन कुरेन ने मैच का पासा पलट दिया.
कुरेन ने कहा , अश्विन ने मुझे बताया कि क्या करना है. रियान हैरिस थर्डमैन में खड़ा था. स्थानीय बल्लेबाजों के मामले में मुझे खिलाड़ियों से पूछना पड़ता है कि वह कहां मारेगा. शमी ने दो बेहतरीन ओवर फेंके थे जिसका फायदा मिला.
इसे भी पढ़ें…
VIDEO: किंग्स इलेवन पंजाब की जीत पर सैम कुरैन और प्रीति जिंटा ने यूं किया ‘भांगड़ा’
किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 14 रन से हराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










