कोहली ने ''गंभीर टिप्पणी'' पर दिया करारा जवाब, कहा, ...तो आज घर पर होता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Mar 2019 3:38 PM
चेन्नई : विराट कोहली ने गौतम गंभीर की टिप्पणी के संबंध में शुक्रवार को पूर्व सलामी बल्लेबाज का नाम लिये बिना कहा कि अगर वह यह सोचने लगे कि बाहर बैठे लोग क्या कह रहे हैं तो वह घर पर बैठे होते. गंभीर की टिप्पणी के बारे में कोहली ने कहा, निश्चित रूप से आप […]
चेन्नई : विराट कोहली ने गौतम गंभीर की टिप्पणी के संबंध में शुक्रवार को पूर्व सलामी बल्लेबाज का नाम लिये बिना कहा कि अगर वह यह सोचने लगे कि बाहर बैठे लोग क्या कह रहे हैं तो वह घर पर बैठे होते.
गंभीर की टिप्पणी के बारे में कोहली ने कहा, निश्चित रूप से आप आईपीएल जीतना चाहते हो. मैं वही कर रहा हूं जो मुझसे करने की उम्मीद की जाती है. मैं परवाह नहीं करता कि मेरे आईपीएल जीतने या नहीं जीतने पर आलोचना की जायेगी.
आप किसी भी तरह की सीमायें नहीं बनाते. मैं कोशिश करता हूं कि अपना सर्वश्रेष्ठ करूं, जितना कर सकता हूं. मैं सभी संभावित खिताब जीतना चाहता हूं, लेकिन कभी कभार ऐसा नहीं होता.
इसे भी पढ़ें…
कोहली चतुर कप्तान नहीं, धौनी और रोहित से तुलना नहीं की जा सकती : गंभीर
भाजपा में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, अरुण जेटली ने किया स्वागत
कोहली ने कहा, हमें इसके बारे में व्यवहारिक होना चाहिए कि हम ऐसा क्यों नहीं कर सके. ऐसा दबाव भरे हालत में खराब फैसले करने से हुआ. अगर मैं बाहर बैठे लोगों की तरह सोचने लगूं तो मैं पांच मैच तक भी नहीं खेल सकूंगा और मैं घर पर बैठा होता.
इसे भी पढ़ें…
IPL 2019: सबसे पहले पांच हजारी बनने के लिए रैना-कोहली में होड़
IPL 2019 कोहली पर गंभीर की टिप्पणी पर फ्लेमिंग ने कहा, एक खिलाड़ी नहीं जिता सकता आईपीएल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










